करियर में क्यों है सॉफ्ट स्किल्स ज़रूरी?

किसी भी प्रोफेशन में टेक्निकल स्किल के साथ-साथ सॉफ्ट स्किल्स की भी अहम भूमिका होती है। करियर में सफलता के लिए कम्युनिकेशन स्किल, टाइम मैनेजमेंट, टीम वर्क, एवं नेतृत्व के गुणों पर काम करना ज़रूरी है। जानिए सॉफ्ट स्किल्स आपको करियर में कैसे मदद कर सकते है:

  • कम्युनिकेशन और लिसनिंग स्किल्स सुधारने से आप एक अच्छा श्रोता और वक्ता बन सकते हैं, और सहकर्मियों से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक सबके साथ अच्छे सम्बंध बनाए रख सकते हैं।
  • लीडरशिप स्किल्स पर काम करने से आप अपने सहकर्मियों के साथ बेहतर ताल-मेल बना पाएँगे और टीम को बेहतर मैनेज कर पाएँगे।
  • टाइम मैनेजमेंट पर काम करने से आप काम की डेडलाइन का पालन कर पाएँगे।

4 सॉफ्ट स्किल्स आपको 100% बेहतर बनाते हैं चाहें आप जॉब करें या फिर बिजनेस| आज ही इन स्किल्स को समझे और अपनाएँ:

1. कम्युनिकेशन: जब भी कम्युनिकेशन की बात होती है लोग अधिकतर इसे “बोलना” में महत्त्व देते हैं जबकि, कम्युनिकेशन “बोलना + सुनना” दोनों से जुड़ा हुआ है|

जब आप कम्युनिकेशन दो तरफ़ा सुन, समझ एवं सोच कर करते हैं तो आप उस कार्य को (2x) दुगने तरीके से बेहतर करते हैं| साथ ही, आपके इशारे, चेहरे के अभिव्यक्ति भी बहुत कुछ बताती हैं और यह भी कम्युनिकेशन में शामिल होता है|

2. टीमवर्क एक ऐसा स्किल है जो हर किसी के पास नहीं होता है| एक होता है काम बाटना और टीम से काम करवाना, एक होता है काम सही तरह से बाटना और पूरे मन एवं लगन से उस काम को सफलतापूर्वक सही समय के अंतर्गत करवाना|

कौन सा कार्य कौन बेहतर करेगा इसे समझ कर काम बाँटना ही बुद्धिमत्ता है|

3. प्रॉब्लम सॉल्विंग एक ऐसा सॉफ्ट स्किल है जिसकी बहुत ही ज्यादा कमी है| आजकल हर कोई बस दिक्कत बताने एवं शिकायतें करने तो आजाते हैं पर बहुत कम लोग किसी (solution) उपाय के साथ आते हैं|

इस स्किल के किये आपको आपका ध्यान किसी भी प्रॉब्लम के दूसरी ओर रखना होगा की आप किस तरह इसे सोल्व कर पाएंगे| कभी भी सिर्फ संकट या दिक्कत ही न बताये साथ में उसके उपाय का मत भी जरूर रखें|

4. लीडरशिप: बहुत सारे तर्क वितर्क होते चले आए हैं कि, लीडर जन्म लेते हैं या बनाये जाते हैं; पता है क्यों? क्योंकि अच्छा लीडर होना असलीयत में आसान नहीं है|

लीडर एक वह इंसान होता है जो उसक अस पास के लोगो को साथ में लेकर आगे बढे, किसी भी कार्य को सफल बनाने की जिम्मेदारी उठाये, सभी को प्रेरित करे, सही राह दिखाए, अगर कुछ दिक़्क़त हो तो मदद करें और तब जाकर कोई अच्छा लीडर बन पाता है| इस स्किल को बरकरार रखने के किये आपको दूसरो को सुनना, समझना फिर उसके तहत काम करना पड़ता है|



Leave a Reply