Easy to find apps in Google Play Store.

गूगल प्ले स्टोर में ऐप्स ढूंढ़ना आसान।

गूगल ने अपने प्ले स्टोर को फिर से डिजाइन किया है। पिछले साल गूगल ने आईओ इवेंट में बड़ी स्क्रीन वाले डिवाइस के लिए गूगल प्ले स्टोर में होने वाले बड़े बदलावों के बारे में बात की थी। अब आखिरकार लंबे इंतजार के बाद गूगल प्ले स्टोर को बड़ी स्क्रीन जैसे-टैबलेट, क्रोमबुक और फोल्डेबल डिस्प्ले के लिए रीडिजाइन कर दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, गूगल प्ले स्टोर पर ऐप्स को अब आसानी से ढूंढा जा सकेगा। रिपोर्ट में कहा गया कि यूजर को प्ले पर हाई-क्वालिटी वाले बड़े- स्क्रीन ऐप्स ढूंढने में मदद करने के लिए चार प्रमुख अपडेट पेश कर रहे हैं। इसमें रिफ्रेश्ड ऐप लिस्टिंग पेज, रैंकिंग और क्वालिटी में सुधार, स्टोर नेविगेशन और एक स्प्लिट-स्क्रीन सर्च एक्सपीरियंस शामिल है। कंपनी के अनुसार, इन बदलावों को आने वाले हफ्तों में रोल आउट किया जाएगा।



Leave a Reply