हृदय भरा हुआ (Heartful)

आप सभी को वेलेंटाइन डे की शुभकामनाएं।

अविनाशी विचार नहीं है।

आपके अंदर एक विशेषता मौजूद है।

ज्ञान मिलने के बाद जिस दिन आप उस अविनाशी से अपना रिश्ता बनाते हैं तो वो फूल खिलने लगता है।

क्या वो फूल खिलता रहेगा…. ये इस चीज पर निर्भर करना है कि आप उसे मैला न करें।

ये फूल तभी खिलेगा जब आप उसको मौका देंगे। अवसर दीजिए उस फूल को खिलने के लिए।

जब फूल खिले तो उसके साक्षी बनिये, ये नहीं देखिए कि ये फूल कैसा दिखेगा।

आपने अपने जीवन में निराशाओं को एकत्र किया है या फिर आनंद को, समझ को एकत्र किया है…?

मेरा आपसे प्रश्न है कि आप अपने आप को क्या तोहफा देंगे ?

प्रशंसा कीजिए उस फूल की जो खिला है। यह हर बार हर समय ऐसा नहीं होगा।

क्या आप तैयार हैं अपने जीवन में उस फूल को खिलते हुए देखने के लिए, क्योंकि वह फूल ज्ञान है।

और जब वह फूल खिलता है तो सचमुच में आप अपने इस जीवन के उद्देश्य को परिपूर्ण कर पाएंगे।

बाहर की सभी चीजें बदलती रहती है।

प्रशंसा करना सीखिये उस आनंद की, इस स्वास की।

आप लोगों को खुश करने की कोशिश कर सकते हैं पर आखिर में आप किसी को खुश नहीं कर पाते, क्योंकि आपने अपने आप को खुश नहीं किया है।

सरलता आपसे शुरू होती है, जीवन की समझ सचमुच में आपसे शुरू होती है।

आप बहुत भाग्यशाली हैं अगर आपने उस फूल को खिलने दिया।

आप बहुत भाग्यशाली हैं, अगर आपने अपने आप को समझ पाया।

आप एक छोटी सी बूंद हैं। जब आप बूंद बने, आप उस समुद के साथ नहीं पर वो समुद आपके अंदर था।

तो आप समुद में थे, अब आप बूंद हैं और समुद्र आपके अंदर है और एक दिन आप उस समुद्र में मिल जाएंगे, और जब ऐसा होगा तो बात यहीं खत्म।

कितनी गूढ़ बात है ये, परन्तु आप इसकी चर्चा नहीं कर सकते, आप इसका अनुभव कर सकते हैं। आप उस समुद्र का अनुभव कर सकते हैं।

आप Y O U एक बूंद हैं। दिखावा मत कीजिये कि आप समुद हैं।

अगर ये आपके चाहिए तो मैं इसको सम्भव बना सकता हूँ।

पहली बात कि बीज आपके अंदर है, इसको फलने-फूलने का मौका दीजिए।

ज्ञान का सबसे बड़ा दुश्मन अपेक्षाएं हैं।

आपकी अपेक्षाएं आपके समझ को खत्म कर देती हैं।

उस अविनाशी नें आपसे हमेशा यह प्रश्न किया है कि क्या मैं आपका प्रेमी बन सकता हूँ।

प्रेम क्या है, खजूर के पेड़ पर चढ़ने जैसा है, यदि चढ़ गये तो मीठे मीठे खजूर मिलेंगे और यदि गिर गए तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

  • प्रेम रावत
    लॉस एंजेलिस, कैलिफोर्निया
    14 फरवरी 2023


Leave a Reply