दीपावली के बाद विश्वकर्मा दिवस 2021

विश्वकर्मा दिवस 2021 दिवाली के बाद 5 नवंबर

गोवर्धन पूजा वाले दिन भगवान कृष्ण की पूजा होती है साथ ही गाय के गोबर से गोवर्धन देव बनाकर उन्हें पूजने की परंपरा है। गोवर्धन पूजा 5 नवंबर को सुबह 5:28 बजे से सुबह 7:55 बजे तक शुभ मुहूर्त में होगी। दूसरा मुहूर्त शाम 5:16 बजे से 5:43 बजे तक रहेगा। हालांकि गोवर्धन पूजन पूरे दिन किया जाना भी शुभकारी होगा। इस दिन अन्नकूट का आयोजन भी कई स्थानों पर किया जाता है। इस दिन गोवर्धन पर्वत, गाय, भगवान विश्वकर्मा और श्रीकृष्ण की पूजा का विधान है। लोग घर के आंगन में गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाते हैं और उसे फूलों से सजा कर पर्वत के बीच में एक मिट्टी के मटके में दूध, दही, बताशे आदि डालकर रख देते हैं। पूजा करने के बाद इसे प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है। पूजा के दौरान गोबर द्वारा बनाए गोवर्धन पर्वत पर धूप, दीप आदि जलाया जाता है ऐसा सुबह और शाम दोनों समय किया जाता है।



Leave a Reply